Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Syria की राजधानी Damascus में हुआ इजरायली एयर स्ट्राइक, 2 की मौत अन्य 3 घायल

October 22, 2024

Syria की राजधानी Damascus में हुआ इजरायली एयर स्ट्राइक, 2 की मौत अन्य 3 घायल

दमिश्क : सीरिया की राजधानी दमिश्क के पश्चिमी इलाके में एक नागरिक वाहन को निशाना बना कर इजरायल ने हवाई हमला किया। इस हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने दी।

सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि माझेह में गोल्डन माझेह होटल के पास एक वाहन पर हुए हमले से आसपास की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा।

इससे पहले सीरियाई नेशनल टेलीविजन ने भी इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि यह हमला एक ‘आक्रामक’ कार्रवाई है। ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने इस हमले को इजरायली ड्रोन से किया गया अटैक बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली पक्ष ने अभी तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि हाल ही में इजरायल ने सीरिया पर अपने हवाई हमलों में बढ़ोतरी की है। इजरायल ने इन हमलों में उन जगहों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में इजरायल का दावा है कि उनका उपयोग युद्धग्रस्त देश में सक्रिय ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें