Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सऊदी-ओमानी हवाई क्षेत्र के ऊपर से इजरायल के विमान ने पहली बार भरी उड़ान

February 27, 2023

सऊदी-ओमानी हवाई क्षेत्र के ऊपर से इजरायल के विमान ने पहली बार भरी उड़ान

जेरूसलमः इजराइल की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एलअल के विमान ने ओमान और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से पहली बार उड़ान भरी। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एलअल फ्लाइट 083 रविवार शाम को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए रवाना हुई, जो नए कॉरिडोर का उपयोग करने वाली पहली इजरायली वाणिज्यिक उड़ान थी।

उड़ान को थाईलैंड की राजधानी तक पहुंचने में लगभग आठ घंटे लगने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नया मार्ग कुछ एशियाई गंतव्यों के लिए उड़ानों को लगभग दो घंटे कम कर देगा। जुलाई 2022 में सऊदी अरब द्वारा घोषित इसी तरह के कदम के बाद ओमान ने पिछले हफ्ते इजरायल के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि इजराइल के ओमान व सऊदी अरब के साथ आधिकारिक संबंध नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें