Site icon Dainik Savera Times

Israeli army ने वेस्ट बैंक में 3000 से अधिक फिलिस्तीनियों को किया गिरफ्तार

रामल्लाहः फिलिस्तीनी आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से वेस्ट बैंक में इजराइली बलों ने कम से कम 3,000 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी फलिस्तीनी अथॉरिटी कमीशन फ़ॉर प्रिजनर्स अफेयर्स और फलिस्तीनी प्रिजनर्स क्लब के एक संयुक्त बयान के अनुसार, पिछले कुछ घंटों में, वेस्ट बैंक में कम से कम 40 फलिस्तीनियों को इजराइली सेना ने हिरासत में लिया है।

बयान में कहा गया है कि इजराइली बलों ने जेनिन, हेब्रोन, बेथलेहम, नब्लस, रामल्ला, जेरूसलम और जेरिको सहित वेस्ट बैंक के विभिन्न स्थानों पर गिरफ्तारियां कीं, जबकि कई आवासीय घरों पर भी छापेमारी की हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ को घरों से पकड़ लिया गया, कुछ को सैन्य चौकियों पर हिरासत में लिया गया, कुछ को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया गया और कुछ को बंधक बना लिया गया।

Exit mobile version