Site icon Dainik Savera Times

इजरायली सेना ने घरों और तंबुओं पर किया हमला: 30 फिलिस्तीनीयों की मौत

गाजा: गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों के घरों और तंबुओं को निशाना बनाकर आज किए गए इजरायली हमलों में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए।

गाजा में नागरिक सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता महमूद बसल ने यहां बताया कि पूर्वी गाजा शहर के शुजाय्या के निकट ‘घट्टास’ परिवार के घर पर हवाई हमले में 10 लोग मारे गए है। उधर समीपवर्ती दाराज में नागरिकों पर ड्रोन हमले में चार अन्य लोग मारे गए। गाजा शहर के ही ज़ीतून में दो और लोगों के मारे जाने की भी खबर है। दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक रिहायशी घर पर हमले में 11 लोग मारे गए।

ये भी पढ़ें: ‘जग विक्रम’ ने सुरक्षित पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जल्द मुंबई पहुंचने की उम्मीद: सरकार

Exit mobile version