Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर की मौत

March 26, 2025

लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर की मौत

इंटरनेशनल डेस्क : दक्षिणी लेबनान के नबातिह में मंगलवार को इजरायली ड्रोन हमले में लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर की मौत हो गई। लेबनान के सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ‘‘एक इजरायली ड्रोन ने ककाइयात अल-जिसर (गांव) में एक नागरिक वाहन पर हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल दागी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार में आग लग गई।’’

अज्ञात सूत्रों ने बताया कि नागरिक सुरक्षा टीमों द्वारा नबातिह के एक अस्पताल में ले जाए गए शव की पहचान हिजबुल्ला के सैन्य कमांडर हसन कमाल हलावी के रूप में हुई है। हालांकि लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने एक बयान में कहा कि मृत व्यक्ति ‘‘प्रारंभिक रिपोटरें के अनुसार एक नागरिक था।’’

इस बीच इज़रायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने कल रात नबातिह में ड्रोन हमला किया और हलावी को मार गिराया, जिसकी पहचान दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह की टैंक-रोधी इकाई के प्रमुख के रूप में की गई है। सेना ने एक बयान में कहा कि ‘‘युद्ध के दौरान हलावी, इज़रायल राज्य के खिलाफ़ कई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार था। उसने दक्षिणी लेबनान में गुर्गों और हथियारों की आवाजाही में मदद की।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें