Site icon Dainik Savera Times

इजरायली मिसाइलों ने लेबनान को बनाया निशाना : सूत्र

बेरूतः इजरायल की ओर से लेबनान की आरे दागी गईं चार मिसाइलों में से तीन दक्षिणी लेबनान के हवाई क्षेत्र में फट गईं और चौथी क्षेत्र के एक मैदानी इलाके में गिरी। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने गुरुवार को नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि तीन मिसाइलें मरजेयुन और खियाम में फटीं, जबकि चौथी दक्षिण लेबनान के अल-मारी शहर में गिरी। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने कब्जे वाले सीरियाई गोलान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक आयरन डोम प्लेटफॉर्म से इन मिसाइलों के प्रक्षेपण की निगरानी की हैं। शनिवार को हमास के हमले के समर्थन में इजरायली सैन्य स्थलों की ओर रविवार की सुबह लेबनान स्थित सशस्त समूह हिजबुल्लाह द्वारा दसियों मिसाइलें दागे जाने के बाद लेबनान-इजरायल सीमा पर स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद इजरायली बलों ने भारी तोपखाने से दक्षिणपूर्वी लेबनान के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया।

इस बीच, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के प्रमुख अरोल्डो लाज़ारो सैन्ज़ ने कहा कि यूएनआईएफआईएल लेबनान और इज़राइल के बीच तनाव को रोकने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, कि ‘हमारा मुख्य लक्ष्य लेबनान और इज़राइल के बीच टकराव से बचने में मदद करना है।‘

Exit mobile version