Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिणी गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई शुरू करेंगे इजरायली सैनिक : Yoav Gallant

November 19, 2023

दक्षिणी गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई शुरू करेंगे इजरायली सैनिक : Yoav Gallant

बीजिंगः इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलांटे ने 18 नवंबर की शाम को घोषणा की कि इजरायली सेना दक्षिणी गाजा पट्टी में जमीनी अभियान शुरू करेगी। गैलांटे ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इजरायली सेना गाजा पट्टी में हमास पर गंभीर कार्रवाई जारी रखे हुए है और जल्द ही दक्षिणी गाजापट्टी में अभियान शुरू करेगी।

गैलांटे ने यह भी कहा कि गाजा पट्टी में इजरायली जमीनी अभियान ‘दूसरे चरण‘ में प्रवेश कर गया है और हमास को भारी झटका लगा है। हमास मीडिया कार्यालय ने 17 नवंबर को एक बयान में कहा कि फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष के नए दौर की शुरुआत के बाद से, गाजापट्टी पर इजरायली सेना के हमलों में 12 हजार से अधिक मौतें हुई हैं और 30 हजार से अधिक घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष के कारण गाजापट्टी के लगभग 16 लाख निवासियों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें