Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel की सेना ने Gaza Strip में ‘इस्लामिक जिहाद’ के ठिकानों को बनाया निशाना, 3 लोगों की मौत

May 9, 2023

Israel की सेना ने Gaza Strip में ‘इस्लामिक जिहाद’ के ठिकानों को बनाया निशाना, 3 लोगों की मौत

गाजा सिटीः इजराइल की सेना ने मंगलवार तड़के गाजा पट्टी में ‘इस्लामिक जिहाद’ संगठन के ठिकानों पर हमले किए। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। वहीं, संगठन ने कहा कि इस हमले में उसके तीन वरिष्ठ कमांडर और उनके परिवार के सदस्य मारे गए। प्रत्यक्षर्दिशयों ने कहा कि गाजा शहर में एक अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल और दक्षिणी शहर राफा में एक घर में विस्फोट हुआ। आतंकवादी प्रशिक्षण स्थलों को निशाना बनाते हुए तड़के हवाई हमले जारी रहे।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रलय ने कहा कि हवाई हमलों में कई लोग मारे गए और घायल हुए लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। इस्लामिक जिहाद ने कहा कि तीन कमांडरों की पत्नियां और उनके कई बच्चे भी मारे गए। इजराइली सेना ने कहा कि हवाई बमबारी ईरान सर्मिथत संगठन के तीन वरिष्ठ कमांडरों के आवासों को निशाना बनाकर की गई थी। इजराइली सेना ने कहा कि तीनों इजराइल की ओर हाल में रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार थे। इस्लामिक जिहाद ने इसकी पुष्टि की और बताया कि हमले में तीन कमांडर मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें