Site icon Dainik Savera Times

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल ने हमला किया है। इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करने की बात कही है। इजरायल ने इस ऑपरेशन को ‘नेशन ऑफ लायंस’ नाम दिया है। आईडीएफ का कहना है कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा है। इसलिए ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है। ईरान की जवाबी संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए IDF ने पूरे इजरायल में वॉर्निंग सायरन बजा दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Exit mobile version