Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवाचार से प्रेरित नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों का विकास जरूरी : NPC प्रतिनिधि ल्यू छिंग

March 11, 2024

नवाचार से प्रेरित नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों का विकास जरूरी : NPC प्रतिनिधि ल्यू छिंग

14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के प्रतिनिधि के रूप में ल्यू छिंग च्यांगसू प्रांत के औद्योगिक प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष, शांगहाई यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा प्रौद्योगिकी नवाचार अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष, और यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र के निदेशक हैं। साल 2023 में आयोजित दो सत्रों के दौरान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने च्यांगसू प्रांतीय एनपीसी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया, उस समय ल्यू छिंग ने राष्ट्रपति के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की थी।  

इस वर्ष दो सत्रों के दौरान, शी चिनफिंग ने एक बार फिर च्यांगसू प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में भाग लिया। उन्होंने फिर से नवाचार और तकनीकी आत्मनिर्भरता की बात की और खास तौर पर नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों की विस्तृत व्याख्या की। शी ने कहा कि हमें उच्च गुणवत्ता वाले विकास के प्राथमिक कार्य को दृढ़ता से समझना चाहिए और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास करना चाहिए।  

राष्ट्रपति की बातों से ल्यू छिंग बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी का कहना है कि नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर उल्लेख किया कि नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का मतलब पारंपरिक उद्योगों को छोड़ना नहीं है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वर्गीकृत मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है।

अपने कार्य क्षेत्रों में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास को कैसे लागू किया जाए,  ल्यू छिंग को लगता है कि मौलिक अनुसंधान करने की क्षमता वाले अनुसंधान एवं विकास संस्थानों का निर्माण करना, वर्तमान उद्योग में मौजूद प्रमुख तकनीकी समस्याओं का अनुसंधान करना, विभिन्न प्रकार वाले भावी उद्योगों का बीजारोपण करना और कई प्रमुख परियोजनाओं का समर्थन करना आवश्यक है। 

ल्यू छिंग ने कहा कि उन से अकसर कई विदेशी मित्रों द्वारा भी पूछा जाता है जो चीन की अर्थव्यवस्था के प्रति चिंतित हैं। वह हमेशा उन मित्रों को बताते हैं कि चीन के पास दुनिया की सबसे संपूर्ण विनिर्माण और औद्योगिक प्रणाली है। देश के पश्चिम और पूर्वोत्तर भागों में बहुत सारा बाज़ार स्थान और विकास स्थान है। साथ ही, चीन के सौर बैटरी और नव ऊर्जा वाहन जैसे “मेड इन चाइना” वाले उत्पाद बहुत लागत प्रभावी है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है।

ल्यू छिंग ने कहा कि वास्तव में नवाचार से आरंभ होकर नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास करना चाहिए और चीन में उच्च गुणवत्ता वाले औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना चाहिए। उन्हें विश्वास है कि इस तरह से चीन की आर्थिक विकास की संभावनाएं उज्ज्वल होंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें