Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

महामारी को रोकने के लिए सक्रिय नीतियां अपनाना वैज्ञानिक और उचित है

December 27, 2022

महामारी को रोकने के लिए सक्रिय नीतियां अपनाना वैज्ञानिक और उचित है

पिछले तीन वर्षों में कोविड-19 महामारी ने विभिन्न देशों के आर्थिक विकास को भारी नुकसान पहुँचाया है। लेकिन वायरस के उत्परिवर्तन के साथ महामारी पर पूरी तरह से काबू पाने की आशा स्पष्ट बन गयी है। पिछले तीन वर्षों में, चीनी सरकार ने हमेशा लोगों के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च सिद्धांत के रूप में लिया है, और महामारी के विकास के विभिन्न चरणों में लक्षित उपायों को अपनाया है। इस वर्ष  ओमिक्रॉन के उत्परिवर्तन से यह जाहिर है कि वह अधिक संचरण शक्ति दिखाई देता है, पर साथ ही कम गंभीर मामले जन्म दे सकता है। इसे लेकर चीनी सरकार ने आर्थिक और सामाजिक जीवन के सामान्य विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करते हुए, महामारी की रोकथाम के उपायों को जल्दी से समायोजित किया।

पिछले तीन वर्षों में, चीन ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए एक सख्त महामारी निवारण प्रणाली स्थापित की है। लोगों के जीवन की रक्षा के लिए, सभी स्तरों की चीनी सरकार महामारी की रोकथाम को सर्वोच्च लक्ष्य मानती हैं, और अन्य आर्थिक और सामाजिक विकास परियोजनाओं को उचित रूप से समायोजित किया गया है। इस कारण से, कुछ आर्थिक विकास लक्ष्यों का त्याग करना पड़ता है।लेकिन, इससे भविष्य की सामान्य महामारी की रोकथाम करने तथा अर्थव्यवस्था की तेजी से रिकवरी करने के लिए ठोस नींव रखी गयी है। वर्तमान में, चीन जो कर रहा है वह बाजार तंत्र को फिर से शुरू करना है और बाजार को आर्थिक विकास में निर्णायक भूमिका निभाने देना है।

पिछले तीन सालों में चीनी अर्थव्यवस्था के उत्पादन, रसद, खपत और अन्य हिस्सों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। विशेष रूप से, पर्यटन, खानपान और सांस्कृतिक उद्योगों के विकास में काफी बाधा उत्पन्न हुई। उदारीकरण की नीति को अपनाने के बाद, यह देखा जा सकता है कि चीन में बाजारों की समृद्धि तेजी से ठीक हो रही है। उदाहरण के लिए, राजधानी पेइचिंग के प्रसिद्ध फूड स्ट्रीट पर फिर से सीट की प्रतीक्षा कर रहे लोग दिखाई देने लगे हैं, और मूवी थिएटर और सुपरमार्केट में फिर से भीड़ देखी गई है। घरेलू मांग की वसूली निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था की जीवन शक्ति को बढ़ावा देगी। तथ्यों से यह साबित कर दिया गया है कि महामारी की स्थिति के परिवर्तनों के अनुसार प्रभावी महामारी निवारण नीति अपनाने की पहल करना वैज्ञानिक, उचित और टिकाऊ है।

हाल में आयोजित चीनी केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने “घरेलू मांग के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने” की आवश्यकता पर बल दिया। चीनी अर्थतंत्र विकास के वर्तमान स्तर को देखते हुए, निर्यात-उन्मुख आर्थिक विकास रणनीति पर भरोसा करना जारी रखना पुराना हो गया है। घरेलू मांग का विस्तार करने और एक मजबूत घरेलू आर्थिक चक्र प्रणाली बनाने के प्रयास उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करेंगे। घरेलू मांग का विस्तार भी बेहतर जीवन के लिए लोगों की कांक्षाओंं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकता है। चीन में दुनिया का सबसे बड़ा मध्यम-आय वर्ग है, और सकल घरेलू उत्पाद में उपभोग व्यय का अनुपात लगातार 11 वर्षों से 50% से ऊपर बना हुआ है। घरेलू मांग का विस्तार चीन के अति-बड़े पैमाने के बाजार के लाभों को आगे बढ़ाएगा। और विकास के पैटर्न में इस बदलाव से पूरी दुनिया के आर्थिक विकास को भी बहुत लाभ होगा।

तथ्यों ने साबित कर दिया है कि चीनी सरकार की महामारी की स्थिति में परिवर्तन के अनुसार महामारी की रोकथाम नीति का समायोजन वायरस के उत्परिवर्तन की विशिष्ट स्थितियों के अनुरूप है। चीन के द्वारा महामारी की रोकथाम नीति में किया गया सक्रिय समायोजन वैज्ञानिक और उचित है। वर्तमान में, चीन का आर्थिक और सामाजिक जीवन धीरे-धीरे पूर्व-महामारी की स्थिति में लौट रहा है। तीन सालों की महामारी अवधि के दौरान संचित खपत और आर्थिक विकास का दबाव तेजी से रीरिज़ हो जाएगा। विश्वास है कि अगले साल चीन में आर्थिक विकास की एक लंबी छलांग नजर आएगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें