टोक्यो: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस बार अपना जन्मदिन जापान में मना रही थीं। 15 जनवरी को उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने उनके लिए खास इंतजाम किया और अचानक उनके सामने केक मंगवाया।
बर्थडे सरप्राइज देखकर खुश हुईं मेलोनी
जैसे ही केक आया, जापान की प्रधानमंत्री ने मेलोनी के लिए Happy Birthday गाना गाना शुरू कर दिया। यह देखकर मेलोनी हैरान रह गईं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। वह अपनी मुस्कान और हंसी रोक नहीं पाईं और यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जॉर्जिया मेलोनी के जन्मदिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर Jeffrey J. Hall नाम के यूजर ने शेयर किया। वीडियो में मेलोनी सामने बैठी नजर आती हैं और अचानक उनके सामने केक लाया जाता है।
Japanese Prime Minister Takaichi sang “Happy Birthday” to Meloni in Italian and presented her with a birthday cake. https://t.co/BvNbDDg4qo pic.twitter.com/9QupLZ7Ily
— Jeffrey J. Hall 🇯🇵🇺🇸 (@mrjeffu) January 16, 2026
जापानी पीएम ने इटालियन भाषा में गाया गाना
इस पूरे सरप्राइज की सबसे खास बात यह रही कि जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने मेलोनी के लिए इटालियन भाषा में Happy Birthday गाना गाया। यह देखकर मेलोनी बेहद भावुक और खुश हो गईं। उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री को गले लगाकर धन्यवाद भी दिया।
दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच दिखी खास दोस्ती
जापान दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच गहरी दोस्ती और अपनापन देखने को मिला। मेलोनी ने जापान की प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी भी ली। इस तस्वीर को उन्होंने X पर शेयर करते हुए लिखा—“दो देश जो भले ही दूर हैं, लेकिन लगातार एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। Sanae Takaichi के साथ दोस्ती और सौहार्द।”
जापान यात्रा के बाद मेलोनी का बयान
जापान यात्रा पूरी होने के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने एक लंबा पोस्ट भी साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि इटली और जापान ने कई अहम क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देश—इकोनॉमी, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री, सिक्योरिटी, रिसर्च और वैश्विक चुनौतियों से निपटने जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।