Site icon Dainik Savera Times

इटली ने दुनिया के सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण को दी हरी झंडी

रोम: इटली सरकार ने सिसिली द्वीप और इटली की मुख्य भूमि के बीच दुनिया के सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण की अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के पुल के निर्माण पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। गुरुवार को एक बयान में, बुनियादी ढांचे और परिवहन मंत्रालय ने कहा कि पुल “इतालवी इंजीनियरिंग का मुकुट रत्न” होगा। यह 3,666 मीटर लंबा होगा।

वर्तमान में तुर्की में कनक्कल ब्रिज 2,023-मीटर के साथ सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज है।एक अनुमान के अनुसार इतालवी मेसिना ब्रिज परियोजना पर लग•ाग 8.5 बिलियन यूरो (9 बिलियन डॉलर) की लागत आएगी और इसका निर्माण पूरा होने में छह साल लगेंगे।

गौरतलब है कि 251 ईसा पूर्व में, रोमन इतिहासकार प्लिनी द एल्डर ने सिसिली को इतालवी मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए एक अस्थायी पुल बनाने की योजना के बारे में लिखा था। बाद की शताब्दियों में अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी। 1981 में पहली आधुनिक परियोजना की घोषणा की गई और 2005 में परियोजना के लिए एक खाका तैयार किया गया इटली के उप प्रधान मंत्री और इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन मंत्री माटेओ साल्विनी ने गुरुवार के बयान में कहा कि परियोजना पर्यावरण अनुकूल होगी, परिवहन से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करेगी। साल्विनी ने कहा कि यह पर्यटन को भी बढ़ाएगा और क्षेत्र में उद्योग को आकर्षित करेगा।

Exit mobile version