Site icon Dainik Savera Times

इटली ने इजरायल को हथियारों के निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगाए: Giorgia Meloni

रोम: इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा है कि इटली ने इजरायल को हथियारों के निर्यात पर अपने सहयोगियों के बीच सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। सुश्री मेलोनी ने मंगलवार को संसद में कहा, ‘‘गाजा पट्टी में इजरायली अभियान की शुरुआत के बाद सरकार ने इजरायल को सैन्य सामग्री के निर्यात के लिए सभी नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रियाओं को तुरंत निलंबित कर दिया।

इस प्रकार 07 अक्टूबर 2023 के बाद हस्ताक्षरित सभी अनुबंध निष्पादित नहीं किए गए। वहीं, 07 अक्टूबर 2023 से पहले जारी किए गए सभी निर्यात लाइसेंसों का मामला-दर-मामला के आधार पर विश्लेषण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी नए निर्यात लाइसेंसों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की इटली की स्थिति फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन की तुलना में बहुत सख्त है। सुश्री मेलोनी ने कहा कि इटली 07 अक्टूबर 2023 से पहले जारी किए गए लाइसेंसों का मूल्यांकन कर रहा है।

Exit mobile version