Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्पतर शीत में होती है ज्यादा ठंड

January 4, 2024

अल्पतर शीत में होती है ज्यादा ठंड

अल्पतर शीत चीन के परंपरागत पंचांग में 24 सौरावधियों में से 23वीं सौरावधि है और सर्दियों में पांचवीं सौरावधि है, जो मौसम के ठंडा होने को दर्शाता है। अल्पतर शीत की विशेषता है कि मौसम ठंडा है, लेकिन अत्यधिक ठंडा नहीं। अल्पतर शीत के बाद 24 सौरावधियों की अंतिम सौरावधि यानी अधिकतर शीत होती है। इसका मतलब है कि मौसम बेहद ठंडा है।

दीर्घकालिक मौसम संबंधी रिकॉर्ड के अनुसार चीन के उत्तरी इलाकों में अल्पतर शीत में तापमान अधिकतर शीत से भी कम है, जो साल में सबसे ठंडा समय है। अल्पतर शीत के बाद तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। जबकि चीन के दक्षिणी इलाकों में साल में न्यूनतम तापमान अधिकतर शीत में आता है।

अल्पतर शीत के बाद वसंत त्योहार का माहौल बढ़ जाता है। लोग त्योहार मनाने की तैयारी करने में व्यस्त होने लगे। अल्पतर शीत की अधिक रिति-रिवाज हैं। अल्पतर शीत के बाद लाबा उत्सव है, दो 12वें चांद मास के 8ठें दिन में माना जाता है। लाबा उत्सव चीन का एक महत्वपूर्ण परंपरागत त्योहार है। इस दिन लोग चावल और दाल आदि चीजों से बना लापा दलिया खाते हैं, जो शुभ की कामना करते हैं। अल्पतर शीत के दिन उत्तरी चीन में लोग डम्बलिंग खाते हैं, जबकि दक्षिण इलाकों में लोग चिपचिपे चावल खाते हैं। सभी रिती-रिवाज का अर्थ पारिवारिक पुनर्मिलन और खुशी है।

आधुनिक समाज में भी अल्पतर शीत एक महत्वपूर्ण सौरावधि है। लोग पारंपरिक कार्यक्रमों और रस्मों का आयोजन करते हैं। उदाहरण के लिए कुछ क्षेत्रों में मंदिर मेले और बलिदान जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें आने वाले वर्ष में अच्छे मौसम और भरपूर फसल के लिए प्रार्थना की जाती है। परंपरागत संस्कृति के विकास से लोग और अच्छे से चीन के इतिहास और संस्कृति समझ सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें