Site icon Dainik Savera Times

जेल में बंद इमरान ने अपना विचार बदला, पाक सरकार से बातचीत को तैयार

इस्लामाबाद: अपने पुराने रुख से पीछे हटते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सरकार से बातचीत के लिए हरी झंडी दे दी है। इससे पहले उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन के साथ बातचीत से इंकार कर दिया था। जेल में बंद इमरान का विचार उस समय बदला जब देश के भ्रष्टाचार कानूनों में बदलाव के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को सरकार से बातचीत शुरू करनी चाहिए और संसद में बातचीत के जरिए अपने मुद्दों को सुलझाना चाहिए। पीटीआई इमरान की पार्टी है। इमरान अभी अडियाला जेल में बंद हैं। पीटीआई नेता गौहर अली खान ने जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार से बातचीत करने के लिए पार्टी शुरू में अपने सहयोगियों को विश्वास में लेगी, लेकिन इस मुद्दे पर अकेले भी आगे बढ़ सकती है।

Exit mobile version