Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lao PDR के डिप्टी पीएम से मिले जयशंकर, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

July 27, 2024

Lao PDR के डिप्टी पीएम से मिले जयशंकर, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के डिप्टी पीएम और फाइनेंस मिनिस्टर सलेउमक्से कोमासिथ से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। एस जयशंकर और सलेउमक्से कोमासिथ के बीच एक सकारात्मक बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर चर्चा हुई।

इस दौरान मेकांग गंगा सहयोग के तहत लाओस के लिए 10 त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (क्यूआईपी) पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया, जो दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत बनाएगा। इसके अलावा, विदेश मंत्री ने लाओस के साथ डिजिटल समाधान साझा करने में सहयोग की घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देगा।

इस दौरान रामायण और बौद्ध धर्म की साझा सांस्कृतिक धरोहरों का जश्न मनाते हुए एक विशेष डाक टिकट सेट लॉन्च किया गया, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगा। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

‘लाओ पीडीआर के डीपीएम और एफएम सलेउमक्से कोमासिथ के साथ अच्छी बैठक हुई। गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए उनका धन्यवाद। मेकांग गंगा सहयोग के तहत लाओस के लिए 10 त्वरित प्रभाव परियोजनाओं (क्यूआईपी) पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और सफल डिजिटल समाधान साझा करने में सहयोग हुआ। रामायण और बौद्ध धर्म की हमारी साझा सांस्कृतिक धरोहरों का जश्न मनाते हुए एक विशेष डाक टिकट सेट लॉन्च किया।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें