विदेशी व्यापार आर्थिक विकास को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण इंजन है और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने तथा विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वर्ष की शुरुआत से, ल्हासा कस्टम्स ने नीतियों को और अधिक अनुकूलित करते हुए निरीक्षण और प्रबंधन कार्यों को मजबूत किया है। पहली तिमाही में शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के विदेशी व्यापार ने स्थिर “अच्छी शुरुआत” हासिल की, मासिक प्रवृत्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। विदेशी व्यापार की लचीलापन और अंतर्जात प्रेरक शक्ति भी धीरे-धीरे बढ़ रही है।
ल्हासा कस्टम्स के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक, शीत्सांग (तिब्बत) के माल के आयात और निर्यात का कुल मूल्य 3 अरब 10 लाख युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.7% अधिक था। अप्रैल में, शीत्सांग का विदेशी व्यापारिक आयात और निर्यात कुल 69.3 करोड़ युआन था, जिसमें 13.9% की वृद्धि हुई। शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा और शिगात्से शहर सबसे उल्लेखनीय है।
इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक, ल्हासा का विदेशी व्यापार आयात और निर्यात 1 अरब 68 करोड़ 70 लाख युआन था, जो पूरे स्वायत्त प्रदेश के कुल विदेशी व्यापार मूल्य का 56.23% भाग था। वहीं, शिगात्से का आयात और निर्यात 1 अरब 28 करोड़ 60 लाख युआन था, जो पूरे स्वायत्त प्रदेश के कुल विदेशी व्यापार मूल्य का 42.9% हिस्सा था। दोनों शहरों का आयात और निर्यात मात्रा शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के कुल विदेशी व्यापार मूल्य का 99.1% है।
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक, शीत्सांग का नेपाल को आयात और निर्यात 1 अरब 31 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.9% अधिक था। वहीं, आसियान, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ इसका आयात और निर्यात क्रमशः 43.2 करोड़ युआन, 24.4 करोड़ युआन और 21.7 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 10.8%, 117.6% और 79.8% अधिक था।
उधर, शीत्सांग का “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण में भाग लेने वाले देशों को आयात और निर्यात 2 अरब 16 करोड़ 10 लाख युआन तक पहुंच गया, जो साल 2024 की जनवरी से अप्रैल तक की तुलना में 7.1% अधिक था। इसके साथ ही, अन्य RCEP सदस्य देशों के साथ आयात और निर्यात 77.2 करोड़ युआन रहा, जिसमें साल-दर-साल 25.9% की वृद्धि हुई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

