Site icon Dainik Savera Times

जापान और फिलीपींस की तथाकथित “सीमांकन वार्ता” चीन के समुद्री अधिकारों और हितों का गंभीर रूप से उल्लंघन है

Japan and the Philippines constitute

Japan and the Philippines constitute

इंटरनेशनल डेस्क: 3 जून को, चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामलों के कार्यालय ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। चाइना मीडिया ग्रूप (सीएमजी) के एक पत्रकार ने पूछा कि हाल ही में, जापान और फिलीपींस के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर थाईवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के महत्व पर जोर दिया और तथाकथित “समुद्री सीमा निर्धारण” वार्ता शुरू करने की घोषणा की।

थाईवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के अधिकारियों ने भी इसका समर्थन किया है। इस पर प्रवक्ता की क्या प्रतिक्रिया है? प्रवक्ता जू फेंगल्येन ने कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है, और थाईवान चीन का हिस्सा है। जापान और फिलीपींस द्वारा घोषित प्रस्तावित समुद्री सीमांकन क्षेत्र चीन के थाईवान द्वीप के पूर्व में स्थित है।

उनकी तथाकथित “सीमांकन वार्ता” चीन के समुद्री अधिकारों और हितों का गंभीर रूप से उल्लंघन करती है, अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का घोर उल्लंघन है, और पूरी तरह से अवैध और अमान्य है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर रहने वाले सभी नागरिक चीनी राष्ट्र के सदस्य हैं।

उन्हें अपने राष्ट्रीय रुख पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए, संयुक्त रूप से राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करनी चाहिए और चीनी राष्ट्र के समग्र हितों की रक्षा करनी चाहिए। डीपीपी अधिकारियों ने बाहरी ताकतों के साथ गठबंधन किया और राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात किया। उन्हें थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर के देशवासियों द्वारा निश्चित रूप से ठुकरा दिया जाएगा और इतिहास द्वारा दंडित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version