Site icon Dainik Savera Times

Japan सेना का हेलीकॉप्टर हुआ लापता, चालक दल के 10 सदस्य थे सवार

टोक्योः जापान के सेल्फ डिफेंस फोर्स (एसडीएफ) का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को ओकिनावा के दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त से लापता हो गया, जिसमें 10 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

एक समाचार एजेंसी ने सरकारी प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि ओकिनावा के मियाकोजिमा द्वीप के आसपास उड़ने वाला यूएच-60 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर शाम करीब 4.40 बजे (स्थानीय समयानुसार) रडार से गायब हो गया। एसडीएफ और तटरक्षक बल हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं, जो कुमामोटो प्रान्त की एक यूनिट का है।

Exit mobile version