Japan Earthquake: उत्तरी जापान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देश की मौसम एजेंसी ने बताया कि शनिवार को उत्तरी जापान के आओमोरी प्रांत में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 11:48 बजे आओमोरी के पैसिफिक कोस्ट पर 80 किमी की गहराई पर आया। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का सेंटर 41.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0 डिग्री पूर्व देशांतर पर था। फिलहाल, सुनामी को लेकर कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई।
यह मंगलवार को स्थानीय के हिसाब से शाम करीब 4:27 बजे कुमामोटो प्रीफेक्चर में आए एक और जोरदार भूकंप के ठीक बाद आया है। बता दें, जापान के क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक 170 से अधिक आफ्टरशॉक (भूकंप के झटके) दर्ज किए गए। इस आपदा में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि कई घायल हुए। भूकंप से पुल ढह गए, कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
ये भी पढ़ें- Delhi Lakshmi Yojana के लिए खुला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल, महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपए
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने लोगों को अगले एक सप्ताह तक सतर्क रहने की चेतावनी दी थी। जापान के एक पब्लिक ब्रॉडकास्टर के अनुसार, एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो से तीन दिन विशेष रूप से संवेदनशील हैं और इस दौरान जापान की भूकंपीय तीव्रता मापने वाले शिंदो स्केल पर अधिकतम 7 तीव्रता तक के और भूकंप आ सकते हैं।
विशेषज्ञों ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों से भीषण गर्मी के बीच नियमित अंतराल पर आराम करने की अपील की, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

