Site icon Dainik Savera Times

भीषण गर्मी की चपेट में जापान, कई राज्यों में लू की चेतावनी, 39 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

टोक्यो: जापान में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच 47 में से 40 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विभाग ने कांटो, टोकाई, कंसाई और क्यूशू क्षेत्रों में 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, क्योटो और ओइता के पश्चिमी प्रान्तों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। जेएमए ने कहा कि दोपहर में तापमान और बढऩे के आसार हैं। उन्होंने कहा कि क्योटो शहर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और मध्य टोक्यो में 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कुल 47 में से 40 प्रान्तों को लू की गरिफ्त में आने का जोखिम बहुत अधिक है, इसलिए इन प्रांतों को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Exit mobile version