Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan ने Ukraine के पुर्निनर्माण सम्मेलन की मेजबानी कर समर्थन का किया वादा

February 19, 2024

Japan ने Ukraine के पुर्निनर्माण सम्मेलन की मेजबानी कर समर्थन का किया वादा

यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा छेड़े गये युद्ध के दो वर्ष पूरे होने से पहले जापान ने युद्धग्रस्त देश का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। यूक्रेन सरकार और व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजित किये गये एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशिदा ने अपने भाषण में कहा कि, जापान का सहयोग समावेशिता, मानवतावाद के साथ-साथ प्रौद्योगिकी व ज्ञान पर आधारित एक दीर्घकालिक साझेदारी होगी।

जापान और यूक्रेन की सरकारी एजेंसियों व कंपनियों ने 50 से अधिक सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए। किशिदा ने यूक्रेन के विकास के लिए भावी उद्योगों में निवेश के महत्व पर जोर दिया और सुनिश्चित किया कि, यह समर्थन यूक्रेन की जरूरतों को पूरा करेगा। किशिदा ने कहा कि यूक्रेन के पुर्निनर्माण के लिए यह समर्थन ‘भविष्य में निवेश’ जैसा है। उन्होंने कहा, ”यूक्रेन में युद्ध अभी जारी है और हालात मुश्किल बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें