Site icon Dainik Savera Times

जाल में फंसाता, मिलने बुलाता और काटकर फेंक देता… वो ‘ट्विटर किलर’, जिसे मिली मौत की सजा

hang

इंटरनेशनल डेस्क : जापान में शुक्रवार को एक सीरियल किलर को मौत की सजा दी गई है। इस शख्स ने 2017 में 9 लोगों की हत्या को अंजाम दिया था। इसके चलते कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। शख्स की पहचान ताकाहिरो शिराइशी के तौर पर हुई है, जिसे ‘ट्विटर किलर’ के नाम से भी जाना जाता है। ताकाहिरो सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करता था।

इसके बाद उनको जाल में फांसता और मिलने के लिए अपने अपार्टमेंट में बुला लेता। अब तक वह 9 लोगों का मर्डर कर चुका था। जापान में यह पिछले 3 साल में पहला केस है, जब किसी शख्स को फांसी दी गई हो। इससे पहले एक मामले में 2022 में एक व्यक्ति को फांसी दी गई थी। ताकाहिरो ने टोक्यो के पास कनागावा के जामा शहर में अपार्टमेंट ले रखा था।

8 महिलाओं, 1 पुरुष को मार डाला

2017 में उसने यहां बुलाकर 1 पुरुष और 8 महिलाओं को गला घोंटकर हत्या कर दी। ताकाहिरो सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसाकर लोगों को अपार्टमेंट में लाता था। हत्या के बाद वह शव के टुकड़े-टुकड़े करता और उनको ठिकाने लगा देता। वारदात से पहले उसने सभी मृतकों से ट्विटर के जरिए संपर्क किया था। इस वजह से उसे ‘ट्विटर किलर’ भी कहा जाता है।

जापान के न्याय मंत्री ने दी परमिशन

बता दें कि दोषी ताकाहिरो को जापान के न्याय मंत्री केसुके सुजुकी होंने ने फांसी देने की अनुमति प्रदान की थी। उन्होंने कहा था कि दोषी ने समाज को गहरा सदमा दिया था, जो समाज के लिए बड़ा खतरा साबित हुआ। सुजुकी ने कहा कि जब तक ये हिंसक अपराध हो रहे हैं, तब तक मौत की सजा को समाप्त करना सही नहीं। जापान में फिलहाल 105 कैदी ऐसे हैं, जिनको कोर्ट ने फांसी की सजा सुना रखी है।

2022 में सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले जुलाई 2022 में भी ऐसा मामला सामने आया था। 2008 में टोक्यो के शॉपिंग मॉल में चाकू से हमला करने के दोषी एक शख्स को मौत की सजा सुनाई गई थी। जापान में शिगेरू इशिबा की सरकार बनने के बाद यह पहली मौत की सजा दी गई थी।

Exit mobile version