Site icon Dainik Savera Times

Japan ने Earthquake के बाद जारी की चेतावनी ली वापस

टाेक्योः जापान ने प्रशांत महासागर में स्थित अपने बाहरी द्वीपों के पास शक्तिशाली भूकंप के बाद बृहस्पतिवार को सुनामी की चेतावनी जारी करने के दो घंटे बाद ही इसे वापस ले लिया। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। परामर्श में इजू द्वीपों पर लोगों को तटों और नदियों के मुहाने से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्रृंखला मुख्य जापानी द्वीप होन्शू के मध्य से दक्षिण तक फैली हुई है।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

अमेरिकी भूगर्भ सव्रेक्षण ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह समुद्र तटों के आसपास आए भूकंप के कारण क्षेत्र प्रभावित हुआ। इसने कहा कि भूकंप की सबसे शक्तिशाली तीव्रता 6.1 थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप द्वीपों या तोक्यो क्षेत्र में महसूस नहीं किया गया, लेकिन जापान मौसम विज्ञन एजेंसी ने चेतावनी दी कि द्वीपों के तटों पर एक मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती है। एजेंसी ने कहा कि हाचिजो द्वीप पर येने में लगभग 30 सेंटीमीटर की छोटी सुनामी लहरें देखी गईं।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है और एजेंसी ने लगभग दो घंटे बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली। जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था।

Exit mobile version