Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म जेलर के गाने पर थिरके जापानी राजदूत Hiroshi Suzuki, वीडियो हुआ Viral

August 17, 2023

फिल्म जेलर के गाने पर थिरके जापानी राजदूत Hiroshi Suzuki, वीडियो हुआ Viral

मुंबईः इन दिनों रजनीकांत की फिल्म जेलर का गाना कावाला लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। गाने में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की कातिलाना अदाएं दिख रही हैं। अब, कावाला की फैन लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने इस गाने पर वीडियो बनाई है। भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने हाल में अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर गाने पर डांस करते हुए एक क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने वही डांस स्टेप्स किए हैं, जो गाने में हैं। उनके डांस में जापानी यूटय़ूबर मेयो सैन भी हैं। वीडियो काफी वायरल हो चुका है।

17 सेकेंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत मेयो सैन की कोरियोग्राफी से होती है, जिसमें बाद में तमन्ना की तरह डांस करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने लिखा, ‘जापानी यूटय़ूबर मेयो सैन के साथ कावाला डांस वीडियो, रजनीकांत के लिए मेरा प्यार जारी है।’ हिरोशी सुजुकी ने इसमें रजनीकांत की नकल करते हुए चश्मे वाला सीन भी किया।

वीडियो को 5,00,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 10,000 से अधिक लाइक मिले हैं। रजनीकांत-स्टारर जेलर बॉक्स-ऑफिस विजेता के रूप में उभर रही है।फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 210.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की दुनिया भर में कमाई 392.20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

फिल्म को उत्तर भारत में सनी देओल-स्टारर गदर 2 से कुछ प्रतिस्पर्धा मिल रही है, लेकिन रुझानों को देखते हुए यह बॉक्स-ऑफिस पर पूरी तरह से धूम मचाने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें