Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना, कोविड टीकाकरण से हो सकती है मौत

टोक्यो: जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि टीकाकरण के बाद हुई कुल 1,791 मौतों में से एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर 2022 को टीके की डोज दी गयी और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी, लेकिन परीक्षणों में उन संकेतकों में कोई विचलन नहीं पाया गया जो संभवतः उसकी मृत्यु का कारण बन सकते थे।

Exit mobile version