Site icon Dainik Savera Times

चीलिन प्रांत चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में देगा ज्यादा योगदान

Jilin Province

Jilin Province

Jilin Province : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में पूर्वोत्तर चीन के चीलिन प्रांत के दौरे के मौके पर कहा कि चीलिन प्रांत को विकास की नई विचारधारा का कार्यान्वयन कर व्यापक रूप से सुधार और खुलेपन को बढ़ाना चाहिए, ताकि चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में नया योगदान दिया जा सके।

शी चिनफिंग का भाषण सुनकर चीलिन के सरकारी कर्मचारियों और निवासियों ने मेहनत से उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया अध्याय जोड़ने की इच्छा जताई। छांगछुन शहर के नए जिले के सरकारी कर्मचारी वन रान ने कहा कि सरकारी विभाग श्रेष्ठ व्यवसायों का समर्थन बढ़ाएंगे, उच्च स्तरीय नवाचार मंचों का निर्माण करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता वाला औद्योगिक समूह बनाएंगे, ताकि चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में ज्यादा योगदान दिया जा सके।

चीलिन प्रांत के संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो की प्रमुख सुन क्वांगची ने कहा कि चीलिन प्रांत ठंडे मौसम का फायदा उठाकर बर्फ अर्थव्यवस्था का विकास करेगा और स्वच्छ जल, हरे-भरे पहाड़, बर्फ और हिम को अमूल्य संपत्ति में बदलेगा, ताकि उच्च गुणवत्ता वाला विकास किया जा सके।

वाणिज्य ब्यूरो के प्रमुख ली होंगल्यांग ने कहा कि चीलिन प्रांत अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला के साथ सहयोग मजबूत करने के सहारे खुलेपन से सुधार बढ़ाने में उदाहरण पेश करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version