Site icon Dainik Savera Times

जिनपिंग ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से की मुलाकात

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात की। टोकायेव तीसरे बेल्ट एंड रोड फोरम में भाग लेने के लिए बीजिंग आये हुए हैं। जिनपिंग ने कहा कि वह अपने पुराने दोस्त से मिलकर बहुत खुश हैं। एक मजबूत, स्थिर और जीवंत चीन-कजाखस्तान संबंध दोनों देशों के विकास तथा पुनरुत्थान के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के अनुकूल हैं।

उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति कैसे बदलती है, चीन और कजाखस्तान को अच्छे पड़ोसी तथा दोस्ती की अवधारणा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही चीन-कजाखस्तान स्थायी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और विकास को बढ़ावा देना चाहिए। चीन के राष्ट्रपति ने दोनों पक्षों से सहयोग को मजबूत करने, बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए बेल्ट एंड रोड सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

Exit mobile version