Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden और Netanyahu ने ईरानी धमकियों के बीच इजरायल में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर की चर्चा

August 2, 2024

Joe Biden और Netanyahu ने ईरानी धमकियों के बीच इजरायल में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर की चर्चा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार रात प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। उन्होंने बातचीत के दौरान इजरायल के खिलाफ सीधे हमले की ईरानी धमकियों का मुकाबला करने के लिए नई अमेरिकी सैन्य तैनाती पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने बातचीत के बाद एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान और उसके समर्थति आतंकवादी समूहों हमास, हिजबुल्लाह और हौथी से होने वाले खतरों से इजरायल की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता फिर से दोहराई।

इजरायल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ ही, बाइडेन ने क्षेत्र में व्यापक तनाव को कम करने के लिए चल रहे प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी इस बातचीत में शामिल हुई। इस बीच, बुधवार को तेहरान में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानियेह की हत्या के बाद इजरायली सेना ने देश के खिलाफ किसी भी ईरानी हमले के लिए तैयारी कर ली है।

इजरायली रक्षा मंत्री के कार्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सर्वोच्च ईरानी नेता अली खामेनेई द्वारा हानियेह की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर जवाबी हमला करने की टिप्पणी के बाद, इजरायली रक्षा बलों ने किसी भी स्थिति के लिए खुद को तैयार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें