Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे अमेरिकी Virgin Islands

December 28, 2022

Joe Biden परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे अमेरिकी Virgin Islands

किंगशीलः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने परिवार के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने और आराम करने के लिए मंगलवार को वर्जिन द्वीप समूह पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने मंगलवार को वाशिंगटन से सेंट क्रोक्स द्वीप के लिए उड़ान भरी। सेंट क्रोक्स द्वीप उन तीन द्वीपों में से एक है, जिन्हें मिलाकर कैरेबियाई क्षेत्र का अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह बनता है। इसमें सेंट जॉन और सेंट थॉमस नामक दो अन्य द्वीप भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति जाे बाइडेन और उनकी पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी एशले, दामाद हॉवर्ड क्रीन, पोती नताली और पोता हंटर भी हैं।अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड के बीच बाइडेन कुछ समय बिताने के लिए यहां पहुंचे हैं। सेंट क्रोक्स एक उष्णकटिबंधीय द्वीप है। बाइडेन जब 2009 से 2017 तक उपराष्ट्रपति के पद पर थे तब भी वह यहां छुट्टियां मनाने आया करते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें