Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव से पहले Joe Biden को लगा बड़ा झटका , इस मामले में बेटा Hunter Biden हुए दोषी करार

June 12, 2024

चुनाव से पहले Joe Biden को लगा बड़ा झटका , इस मामले में बेटा Hunter Biden हुए दोषी करार

अमेरिका : चुनाव से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को नशे के मामले में दोषी करार दिया है। वही हंटर को अब 120 दिनों के अंदर उनकी सजा का ऐलान हो सकता है। हंटर को 25 साल तक की जेल हो सकती है। आपको बता दे कि इस साल अमेरिका में 5 नवंबर चुनाव हैं वही अब इस खबर से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल हंटर बाइडन को 2018 में रिवॉल्वर की लाइसेंस के लिए आवेदन के दौरान अपने नशे की लत की जानकारी छिपाई थी। फ़िलहाल मामले में न्यायाधीश ने सजा सुनाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

हंटर नें ये लगे आरोप

दरअसल, हंटर ने अक्टूबर 2018 में रिवॉल्वर खरीदते समय झूठ बोला था कि वो अवैध रूप से नशीले चीजों का सेवन नहीं करते हैं। हंटर ने कोल्ट कोबरा रिवॉल्वर लाइसेंस खरीदते समय सही जानकारी नहीं दी थी। जबकि उस वक्त हंटर ड्रग्स और नशीली दवाओं का सेवन करते थे। उन्होंने बंदूक खरीदने के लिए डॉक्यूमेंट में गलत जानकारी दी। वही उन पर दूसरा आरोप यह था कि जिस समय हंटर नशे का सेवन कर रहे थे, तब उनके पास बंदूक थी। बता दें कानून के मुताबिक, अमेरिका में बंदूक खरीदते समय नशे के बारे में जानकारी दी जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें