Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Donald Trump की तुलना में Joe Biden अधिक अनुभवी : Vladimir Putin

February 15, 2024

Donald Trump की तुलना में Joe Biden अधिक अनुभवी : Vladimir Putin

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को डोनाल्ड ट्रंप से अधिक अनुभवी बताते हुए कहा है कि वह जाे बाइडेन को दूसरा कार्यकाल जीतते देखना पसंद करेंगे। रूस के सरकारी टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि वह अमेरिका में निर्वाचित होने वाले किसी भी राष्ट्रपति के साथ काम करेंगे लेकिन जब उनसे पूछा गया कि रूस की नजर में बेहतर विकल्प कौन होगा तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह चाहेंगे कि जाे बाइडेन जीतें।

पुतिन ने कहा कि जाे बाइडेन अधिक अनुभवी हैं और उनके कदमों को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है, वह पुराने जमाने के नेता हैं, लेकिन हम किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करेंगे, ऐसा नेता जिस पर अमेरिकी लोग भरोसा करते हों। जाे बाइडेन के स्वास्थ्य के मुद्दों पर अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘‘मैं डॉक्टर नहीं हूं और मैं इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझता।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें