Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जो बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सऊदी अरब और इजरायल के दौरे पर

May 18, 2024

जो बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सऊदी अरब और इजरायल के दौरे पर

वाशिंगटन:- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सऊदी अरब और इजरायल की यात्रा पर हैं। अमेरिकी सुरक्षा परिषद के संचार निदेशक जॉन किर्बी ने शुक्रवार को वाशिंगटन में घोषणा किया कि सुलिवन शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। बैठक में सुलिवन क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे। रविवार को, सुलिवन इजरायल जाएगे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। किर्बी के मुताबिक, गाजा पट्टी में युद्ध, वहां की मानवीय स्थिति और सभी बंधकों को रिहा करने के समझौते पर बातचीत होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें