Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

“बेल्ट एंड रोड” का संयुक्त निर्माण अफ्रीका के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण: नाइजीरियाई उपराष्ट्रपति

October 21, 2023

“बेल्ट एंड रोड” का संयुक्त निर्माण अफ्रीका के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण: नाइजीरियाई उपराष्ट्रपति

“बेल्ट एंड रोड” पहल का संयुक्त निर्माण अफ्रीका के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसने नाइजीरिया सहित अफ्रीकी देशों के बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पेइचिंग में आयोजित तीसरे “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच में भाग लेने वाले नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा ने हाल ही में सीएमजी पत्रकार को दिये एक साक्षात्कार में यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा शिखर मंच में, नाइजीरिया और चीन ने सहयोग में सार्थक परिणाम प्राप्त किए। नाइजीरिया चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास, सुरक्षा और सभ्यता की तीन प्रमुख पहलों को अत्यधिक मान्यता देता है। नाइजीरिया विश्व शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए चीन के साथ हाथ मिलाने को तैयार है।

शेट्टीमा का मानना ​​है कि “बेल्ट एंड रोड” पहल अफ्रीका के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसने अफ्रीकी देशों के बुनियादी ढांचे के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है। नाइजीरिया के लिये, नाइजीरिया-चीन रेलवे परियोजना ने नाइजीरिया के सड़क परिवहन नेटवर्क के निर्माण, आर्थिक विकास और लोगों की आजीविका में सुधार करने के लिये बहुत मदद की। वर्तमान मंच में दोनों पक्ष बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहयोग पर उच्च स्तर की सहमति पर पहुंचे और प्रासंगिक रेलवे परियोजनाओं के निर्माण को बढ़ावा देना जारी रखेंगे।

शेट्टीमा के मुताबिक, राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल अफ्रीकी देशों के अनुरूप हैं। दुनिया के एक प्रमुख देश के रूप में, चीन ने कभी भी अन्य देशों पर युद्ध की घोषणा नहीं की है, न ही उसने अन्य देशों को उपनिवेश बनाया है। चीन ने हमेशा समानता, पारस्परिक लाभ और सामान्य विकास वाले रवैये से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संभाला है। 

शेट्टीमा ने कहा कि यह उनके “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर सम्मेलन मंच में भाग लेने का पहला मौका है। चीन सरकार ने उनके सहित अफ्रीकी मेहमानों को ईमानदारी से स्वागत किया, जिसने अफ्रीकी देशों को चीन की ईमानदारी का एहसास करवाया है।

शेट्टीमा ने यह भी कहा कि नाइजीरिया अफ्रीका में सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां श्रम और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। नाइजीरिया को सहयोग पर भरोसा है और “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण के तहत नाइजीरिया-चीन राजनीतिक आपसी विश्वास,सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना जारी रखना चाहता है, ताकि विश्व शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभायी जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें