Site icon Dainik Savera Times

चीन-ऑस्ट्रेलिया राजनयिक और रणनीतिक वार्ता के परिणामों पर संयुक्त वक्तव्य

चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच छठे दौर की राजनयिक और रणनीतिक वार्ता 21 दिसंबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने द्विपक्षीय संबंध और समान हित वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

   चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों पक्षों ने दोनों देशों, क्षेत्र और दुनिया के लिए एक स्थिर और रचनात्मक चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंध के महत्व को दोहराया। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध की स्थिति के अनुरूप होना चाहिए, और इस आधार पर आपसी सम्मान, समानता और आपसी लाभ, और मतभेदों के प्रबंधन और नियंत्रण होना चाहिए।दोनों पक्ष उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने और निम्नलिखित क्षेत्रों में संवाद और संचार शुरू करने या फिर से शुरू करने पर सहमत हैं :

पहला, द्विपक्षीय संबंध

दूसरा, आर्थिक और व्यापारिक मामला

तीसरा, कांसुलर मामला

चौथा, जलवायु परिवर्तन

पांचवां, रक्षा

छठा, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version