Site icon Dainik Savera Times

Donald Trump गुप्त धन मामले में निर्णय लंबित होने पर जज Juan मर्चेन ने ज्यूरी को किया बर्खास्त

वाशिंगटन:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ “ चुप रहने के लिए पैसे लेने ” के मामले में सुनवाई कर रही ज्यूरी के घंटों की चर्चा के बाद भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाने के बाद न्यूयार्क सुप्रीम कोर्ट के जज जुआन मर्चेन ने ज्यूरी को ही बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि जज मर्चेन ने जूरी को दिन भर के लिए बर्खास्त कर दिया और उन्हें मामले पर चर्चा न करने या इसके बारे में जानकारी न खोजने का आदेश दिया।

जूरी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे विचार-विमर्श फिर से शुरू करेगी। श्री ट्रम्प पर वयस्क फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित रूप से चुप रहने के लिए पैसे देने से संबंधित रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है हालांकि उन्होंने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ के बीच उठाये गये इस मामले की निंदा करते हुए इसे चुनाव में हस्तक्षेप बताया है।

Exit mobile version