Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यायमूर्ति काजी फैज ने पाकिस्तान के 29वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

September 17, 2023

न्यायमूर्ति काजी फैज ने पाकिस्तान के 29वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

इस्लामाबाद : न्यायमूर्ति काजी फैज इसा ने रविवार को पाकिस्तान के 29वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 13 महीने का होगा, जो अगले साल 25 अक्टूबर को समाप्त होगा।

न्यायमूर्ति इसा (63) को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इस्लामाबाद के ऐवान-ए-सद्र में आयोजित एक समारोह में कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति इसा को स्वतंत्र विचारों वाला माना जाता है और 2019 में फैजाबाद में एक धार्मिक संगठन के धरने को लेकर शक्तिशाली संगठन के खिलाफ दिए गए फैसले के बाद उन्हें निशाना बनाया गया था। न्यायमूर्ति इसा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला दायर किया गया था, लेकिन बाद में इसे उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें