Justin Trudeau- Katy Perry photos viral: कहा जाता है कि प्यार किसी पहचान या काम का मोहताज नहीं होता, और ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी एक साथ नजर आए। दोनों को अमेरिका के मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल Coachella में साथ देखा गया, जहां उनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया।
इस इवेंट में दोनों भीड़ के बीच बिल्कुल आम लोगों की तरह नजर आए। वे जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस का आनंद लेते दिखे और उनके गानों पर झूमते भी नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें-
‘बांग्ला-विरोधी जमींदारों से मिलकर लड़ना होगा’, ममता बनर्जी का BJP पर जोरदार हमला
‘20,000 रुपये मासिक वेतन की मांग उनकी जरूरत’, नोएडा मजदूर प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी
फिरोजपुर के जसकरणजीत सिंह बने कनाडा की RCMP में पुलिस अधिकारी, पंजाब का बढ़ाया मान
तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आए
तस्वीरों और क्लिप्स में दोनों काफी खुश और सहज दिखाई दिए। कभी वे भीड़ में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते दिखे, तो कभी साथ बैठकर खाना खाते नजर आए। एक तस्वीर में वे पीछे से हाथ थामे चलते दिखते हैं, जबकि दूसरी में साथ बैठकर नूडल्स खाते हुए। उनका साधारण लुक भी लोगों को पसंद आया। ट्रूडो ने कैप, टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, जबकि कैटी पेरी शॉर्ट्स और सिंपल टी-शर्ट में नजर आईं। अगर कोई उन्हें पहचान न पाए, तो वे बिल्कुल एक आम कपल जैसे लगते।
कैटी पेरी ने पूरे वीकेंड की झलक शेयर की
कैटी पेरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरे वीकेंड की झलक शेयर की। उन्होंने छोटे-छोटे वीडियो में अपनी तैयारी, इवेंट के पल और ट्रूडो के साथ बिताया समय दिखाया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अगर दोनों के बैकग्राउंड की बात करें, तो वे पूरी तरह अलग दुनिया से आते हैं। ट्रूडो एक बड़े राजनीतिक नेता हैं, जबकि कैटी पेरी पॉप म्यूजिक की इंटरनेशनल स्टार हैं। कमाई के मामले में भी कैटी पेरी आगे मानी जाती हैं, जहां ट्रूडो की नेट वर्थ लगभग 95 मिलियन डॉलर बताई जाती है, वहीं कैटी पेरी की करीब 400 मिलियन डॉलर है।
दोनों की यह मुलाकात और साथ बिताया समय अब फैंस और इंटरनेशनल मीडिया के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, उनके रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी तस्वीरों ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

