Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Justin Trudeau ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले – ये हमारा भी त्यौहार हैं

October 4, 2024

Justin Trudeau ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले – ये हमारा भी त्यौहार हैं

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन कनाडा के हिंदुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘आज रात, कनाडा और दुनिया भर में हिंदू समुदाय नवरात्रि के त्यौहार की शुरुआत का जश्न मनाएंगे। यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न है। साथ ही कहा कि जो लोग नवरात्रि मना रहे हैं, उनके लिए ‘अगली नौ रातें परिवार और दोस्त प्रार्थना, संगीत और प्रियजनों के साथ समय बिताने की होगी।

कनाडाई हिंदू लोगों को कनाडा का अभिन्न अंग बताते हुए, ट्रूडो ने कहा: नवरात्रि की तरह उनके त्योहार और उत्सव भी हमारे त्योहार हैं। कनाडाई हिंदू जिस खुशी, उत्सव और विविधता का उदाहरण देते हैं, वह हमें एक देश के रूप में मजबूत बनाता है।

उन्होंने कहा, ‘कनाडा सरकार की ओर से, मैं नवरात्रि मनाने वाले सभी लोगों को खुशी और समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।‘ कनाडा में हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2021 की जनगणना के अनुसार देश की कुल आबादी का लगभग 2.3 प्रतिशत हिंदू है। कनाडा उन देशों में से एक है जहां प्रवासी भारतीय की संख्या अच्छी खासी है। जो वहां की कुल आबादी का लगभग 4 फीसदी हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें