Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Katalin Karikó और Drew Weissman को मिला नोबेल चिकित्सा पुरस्कार

October 2, 2023

Katalin Karikó और Drew Weissman को मिला नोबेल चिकित्सा पुरस्कार

स्टाकहोमः इस बार चिकित्सा क्षेत्र का पुरस्कार काटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों के विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया जाएगा। नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की हैं। कारिको हंगरी स्थित सेगेन्स यूनिर्विसटी में प्रोफेसर हैं, वहीं पेनसिल्वेनिया यूनिर्विसटी में भी पढ़ाते हैं। वीसमैन ने पेनसिल्वेनिया यूनिर्विसटी में कारिको के साथ यह अनुसंधान किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

पुरस्कार समिति ने कहा, ‘‘अपने अभूतपूर्व अनुसंधान के माध्यम से, जिसने एमआरएनए और हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के संपर्क को लेकर हमारी समझ को मौलिक रूप से बदल दिया है, पुरस्कार विजेताओं ने आधुनिक समय में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक के दौरान टीके के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया।’’ पर्लमैन ने बताया कि जब उन्होंने इस घोषणा से कुछ देर पहले दोनों वैज्ञानिकों से संपर्क किया तो वे पुरस्कार की खबर सुनकर प्रफुल्लित हुए।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Zimbabwe में हुआ विमान हादसा, भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

शरीर क्रिया विज्ञन या चिकित्सा क्षेत्र में पिछले साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञनिक स्वांते पाबो को मानव विकास की उन खोजों के लिए प्रदान किया गया था, जिन्होंने निएंडरथाल डीएनए के रहस्यों को उजागर किया था। इससे कोविड-19 के प्रति हमारी संवेदनशीलता सहित हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इससे पहले पाबो के पिता सुन बर्गस्ट्रोम को 1982 में चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  Justin Trudeau की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश शर्मनाक : Elon Musk

भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को और रसायनविज्ञन के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी। बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को और अर्थशास्त के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा नौ अक्टूबर को की जाएगी। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद इनाम दिया जाता है। यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें