Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पॉप स्टार कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो रिश्ते पर लगाई मुहर, हाथों में हाथ डाल पेरिस की सड़कों पर हुए स्पॉट

October 27, 2025

पॉप स्टार कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो रिश्ते पर लगाई मुहर, हाथों में हाथ डाल पेरिस की सड़कों पर हुए स्पॉट

इंटरनेशनल डेस्क: पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो और पॉप स्टार कैटी पेरी ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दोनों को शनिवार रात पेरिस में केटी के बर्थडे का जश्न मनाते हुए देखा गया। इससे पहले भी जस्टिन ट्रूडो और केटी को एक-साथ कई बार देखा गया है।

केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो पेरिस के मशहूर क्रेजी हॉर्स कैबरे शो से बाहर निकले तो पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। दोनों हाथ में हाथ डाले चलते हुए फैंस और फोटोग्राफरों के बीच से गुजरे। एक फैन ने केटी को दो लाल गुलाब दिए, जिसे केटी ने मुस्कुराकर स्वीकार किया और धन्यवाद कहा। फैंस खुशी से चिल्ला रहे थे और कुछ तो कैटी के लिए जन्मदिन का गाना भी गा रहे थे। इस दौरान केटी पेरी रेड कलर की बैकलेस ड्रेस में नजर आई और जस्टिन ट्रूडो ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लगे। कपल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: धोखाधड़ी मामला: कर्नाटक के मंत्री ने रिश्‍तेदार के लिए पुलिस से मांगी मदद, ऑडियो क्लिप वायरल

बता दें जस्टिन ट्रूडो से पहले कैटी पेरी अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के साथ रिश्ते में थीं। सिंगर ने जून 2025 में ब्लूम के साथ अपनी सात साल पुरानी सगाई ख़त्म कर दी थी। दोनों अब भी अपनी बेटी डेजी डोव की सह-पालन (co-parenting) जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पसलियों में लगी थी चोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें