Site icon Dainik Savera Times

Kenya : सोने की खदान में हुआ विस्फोट, 3 लाेगाें की मौत

नैरोबीः केन्या की राजधानी नैरोबी में सोने की खदान में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक स्वर्ण खदान कंपनी के अधिकारी ने यह जानकारी दी और अवैध खनन गतिविधियों को विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहराया। कारेबे स्वर्ण खनन कंपनी ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा कि बाढ़ और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई एक दीवार को अवैध खनिकों ने उड़ा दिया, जिससे विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कंपनी के अधिकारी के मुताबिक, केन्या में आम तौर पर बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटनाएं नहीं होतीं। कारेबे ने कहा कि उसने 2021 से स्थानीय सरकारी अधिकारियों से हस्तक्षेप करने तथा अवैध खनन करने वालों को उसके लाइसेंस वाले हिस्से में आने से रोकने के लिए लगातार अनुरोध किया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने सोमवार को इलाके का दौरा किया और अवैध खनन करने वालों को अपनी गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया।

Exit mobile version