Site icon Dainik Savera Times

नवोदित व्यवसायों के विकास में निजी अर्थव्यवस्था की मुख्य भूमिका

चीन के कई विभागों ने हाल में आर्थिक डेटा जारी किये। इससे जाहिर है कि नवोदित व्यवसायों के विकास में निजी अर्थव्यवस्था मुख्य शक्ति बन गयी है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 से विभिन्न उच्च तकनीकी उद्योगों में नये स्थापित निजी उद्यमों का अनुपात सब 90 प्रतिशत से अधिक रहा। उच्च तकनीकी विनिर्माण और उच्च तकनीकी सेवा उद्योग में नये स्थापित निजी उद्यमों का अनुपात क्रमशः 90.2 प्रतिशत और 93.3 प्रतिशत रहा। वहीं, नयी प्रौद्योगिकी, नये व्यवसाय, नये व्यापारिक प्रारूप और नये मॉडल की चार नयी अर्थव्यवस्था में नये स्थापित निजी उद्यमों का अनुपात 93.4 फीसदी रहा। डिजिटल अर्थव्यवस्था के मुख्य व्यवसायों में नये स्थापित निजी उद्यमों का अनुपात 94.6 प्रतिशत रहा। नवोदित व्यवसायों के विकास में निजी अर्थव्यवस्था मुख्य भूमिका निभाती है।

उधर, लघु, मध्यम और सूक्ष्म विदेशी व्यापार उद्यमों के निर्यात में मजबूत लचीलापन दिखा। चीनी निर्यात व ऋण बीमा निगम और वाणिज्य मंत्रालय के अनुसंधान संस्थान ने 12 जून को वर्ष 2024 में चीन के लघु, मध्यम और सूक्ष्म विदेशी व्यापार उद्यमों में निर्यात जोखिम सूचकांक की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार इस साल वैश्विक मैक्रो अर्थव्यवस्था का जोखिम वर्ष 2023 की तुलना में कम होगा। विश्व अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे बहाल हो रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version