Site icon Dainik Savera Times

खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया

लंदन: खालिस्तान समर्थकों ने सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश सुरक्षा कर्मयिों की मौजूदगी में भारत विरोधी तख्तियां लहराईं और नारे लगाए।भारत और कनाडा पहले से ही एक कड़वे राजनयिक विवाद में उलझे हुए हैं। पिछले दिनों भारतीय उच्चायुक्त विक्रम डोरियास्वामी को ग्लासगो के एक गुरुद्वारे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। रिश्तों में खटास के साथ भारत ने अपने नागरिकों और कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए एक एहतियाती सलाह जारी की है, जिसमें उनसे देश में भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से स्वीकृत घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा की बढ़ती घटनाओं के कारण अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

वाशिंगटन की अपनी हालिया यात्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप के समर्थन में कनाडा ने कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है।

Exit mobile version