Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

खालिस्तान समर्थक हिंदू मंदिर में फैलाना चाहते हैं अशांति : कनाडाई MP Chandra Arya

November 21, 2023

खालिस्तान समर्थक हिंदू मंदिर में फैलाना चाहते हैं अशांति : कनाडाई MP Chandra Arya

चंडीगढ़ः भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने सरे में खालिस्तानी समर्थकों का एक कथित वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि वे हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में अशांति पैदा करना चाहते हैं। सांसद ने कनाडाई अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने को कहा हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ’कुछ रिपोटरें के अनुसार पिछले सप्ताह खालिस्तान समर्थकों ने सरे बीसी में एक सिख गुरुद्वारे के बाहर एक सिख परिवार के साथ मौखिक रूप से र्दुव्‍यवहार किया। अब ऐसा प्रतीत होता है कि वही खालिस्तान समूह सरे में हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में अशांति पैदा करना चाहता है।’

’ये सब बोलने और अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किया जा रहा है। एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह, मैं फिर से कनाडाई अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने के लिए कह रहा हूं। पिछले कुछ वर्षों में हिंदू मंदिरों पर कई बार हमले हुए हैं।’ उन्होंने कहा, कि ‘हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ घृणा अपराध किए जा रहे हैं। इन चीजों को खुले तौर पर और सार्वजनिक रूप से जारी रखने की अनुमति देना स्वीकार्य नहीं है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें