Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के समर्थन के बिना असंभव थी हमास के प्रमुख की हत्या: ईरान

August 8, 2024

अमेरिका के समर्थन के बिना असंभव थी हमास के प्रमुख की हत्या: ईरान

तेहरान: ईरान ने कहा है कि हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयेह की हत्या अमेरिका की ओर से हरी झंडी दिखाये जाने और खुफिया सहायता प्रदान किये बिना संभव नहीं थी।

ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी ने बुधवार को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की कार्यकारी समिति की असाधारण मंत्रिस्तरीय बैठक में हनीयेह की हत्या सहित काई मुद्दों पर चर्चा की। कानी ने हमास प्रमुख की हत्या को इजरायल के आतंकवादी अपराधों का सिर्फ एक उदाहरण बताते हुए कहा कि यह ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर एक खुला आक्रमण था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें