Site icon Dainik Savera Times

Kim Jong Un ने अर्धसैनिक परेड प्रतिभागियों के साथ किया Photo Session

सियोलः उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए रूस की संभावित यात्रा की अटकलों के बीच, देश की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अर्धसैनिक परेड के प्रतिभागियों के साथ फोटो सेशन किया। उत्तर की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम ने परेड को शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के महान उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए समाजवादी कोरिया की अजेय भावना का एक शक्तिशाली प्रदर्शन बताया। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अपनी 75वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को एक अर्धसैनिक परेड आयोजित की, जिसका नेतृत्व नियमित सैनिकों के बजाय एक नागरिक सुरक्षा संगठन, वर्कर-पीजेंट रेड गार्डस ने किया।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि किम मॉस्को को संभावित हथियारों की आपूर्ति पर चर्चा करने के लिए एक आर्थकि मंच के इतर पुतिन के साथ बातचीत के लिए इस सप्ताह रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक की यात्रा कर सकते हैं। उत्तर कोरिया का सरकारी मीडिया किम की संभावित यात्र के बारे में चुप है, कुछ मीडिया रिपोटरें में अनुमान लगाया गया है कि उत्तर कोरिया के नेता रविवार को अपनी स्पेशल ट्रेन में सवार होकर रूस के लिए रवाना हो सकते हैं। जापानी प्रसारक एनएचके ने प्रिमोस्र्की क्राय में एक रूसी अधिकारी के हवाले से रविवार को बताया कि किम की ट्रेन अगले दिन रूस के लिए प्रस्थान कर सकती है।

Exit mobile version