Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराजा Charles और महारानी Camilla ने ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की 

October 21, 2024

महाराजा Charles और महारानी Camilla ने ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की 

कैनबरा: महाराजा चाल्र्स तृतीय और महारानी कैमिला ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और अपने शुभचिंतकों से मुलाकात की। चाल्र्स (75) कैंसर का इलाज करवा रहे हैं, जिसके कारण उनकी यात्र का कार्यक्रम छोटा कर दिया गया है।

यह चाल्र्स की ऑस्ट्रेलिया की 17वीं यात्र है और 2022 में ब्रिटेन का महाराजा बनने के बाद से उनकी पहली यात्रा है। चाल्र्स और कैमिला ने अपने आगमन के अगले दिन आराम किया और रविवार को सिडनी में चर्च सेवा में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद वे कैनबरा के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने अज्ञत ऑस्ट्रेलियाई सैनिक के स्मारक का दौरा किया। फिर उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा संसद भवन में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया।

दंपत्ति ने युद्ध स्मारक से निकलकर सैकड़ों लोगों का अभिवादन किया। स्वागत समारोह में सभी छह ऑस्ट्रेलियाई राज्यों के सरकारी नेताओं ने भाग नहीं लिया। उन्होंने इस आधार पर निमंत्रण अस्वीकार कर दिया कि वे ब्रिटिश सम्राट के बजाय एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को राज्य प्रमुख के रूप में पसंद करेंगे। अल्बानीज़ भी चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया एक गणतंत्र बने, लेकिन उन्होंने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान इस बारे में जनमत संग्रह कराने से इनकार कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें