Krishna Janmashtami 2025: भारत से लेकर सरहद पार PAK में भी जानें कैसे मनाई जाती है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी!
August 16, 2025
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ आज मनाई जा रही है। देश के सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं और भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं, शायद बहुत लोगों को यह पता नहीं होता कि भारत की तरह पाकिस्तान में भी जन्माष्टमी मनाई जाती है। पाकिस्तान के कई शहरों में कृष्ण मंदिर मौजूद हैं। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…
रावलपिंडी का कृष्ण मंदिर
पाकिस्तान का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कृष्ण मंदिर, रावलपिंडी है। यह मंदिर साल 1897 में कांची मल और उजागर मल राम पांचाल ने बनवाया था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद कुछ समय तक यह बंद रहा, लेकिन बाद में इसे फिर से खोला गया। 1980 के दशक तक यहां तक कि इस्लामाबाद में रहने वाले भारतीय राजदूत भी पूजा करने के लिए आते थे।

लाहौर के मंदिर
- लाहौर में आज भी करीब 20-22 मंदिर मौजूद हैं।
- लेकिन पूजा-पाठ सिर्फ दो मंदिरों में ही होती है।
- यहां का प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर केसरपुरा में स्थित है।
एबटाबाद का कृष्ण मंदिर
- एबटाबाद में भी श्रीकृष्ण का एक मशहूर मंदिर है।
- लेकिन यह मंदिर अब जर्जर हालत में है और यहां पूजा-पाठ नहीं होता।
कराची का स्वामीनारायण मंदिर
- कराची में स्वामीनारायण मंदिर है।
- यहां भगवान हरे कृष्ण महाराज और राधा कृष्णदेव की मूर्तियां स्थापित हैं।
क्वेटा का इस्कॉन मंदिर
- क्वेटा में भी इस्कॉन मंदिर है, जो बहुत प्रसिद्ध है।
- यहां जन्माष्टमी पर विशेष सजावट और आयोजन होते हैं।

दुनिया में कृष्ण मंदिर और अनुयायी
- भगवान कृष्ण के अनुयायियों (वैष्णवों) की संख्या दुनिया भर में करोड़ों में है।
- केवल वैष्णव धर्म के ही लगभग 56 करोड़ अनुयायी माने जाते हैं।
- इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) ने पश्चिमी देशों तक कृष्ण भक्ति को लोकप्रिय बनाया है।
किन देशों में हैं कृष्ण मंदिर
अमेरिका
- राधा माधव धाम (टेक्सास)
- न्यू वृंदावन (वेस्ट वर्जीनिया)
- डलास का राधा कलाचंदजी मंदिर
- अमेरिका में इस्कॉन के कई बड़े मंदिर और शिक्षा केंद्र मौजूद हैं।
कनाडा और मैक्सिको
- कनाडा में करीब 12 इस्कॉन मंदिर हैं।
- मैक्सिको में लगभग 5 इस्कॉन मंदिर मौजूद हैं।
दक्षिण अमेरिका
- अर्जेंटीना और ब्राजील में 60 से अधिक इस्कॉन मंदिर और कृषि समुदाय हैं।
यूरोप
- स्पेन, इटली, फ्रांस, बेल्जियम और इंग्लैंड में कई कृष्ण मंदिर हैं।
- लंदन का इस्कॉन मंदिर और पेरिस का इस्कॉन मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं।
- रूस में भी 30 से अधिक इस्कॉन केंद्र हैं।
ऑस्ट्रेलिया और एशिया
- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक सुंदर इस्कॉन मंदिर है।
- मलेशिया, इंडोनेशिया (प्रम्बानन मंदिर), सिंगापुर, नेपाल और बांग्लादेश में भी कृष्ण मंदिर हैं।
अफ्रीका
- घाना में एक हिंदू मठ है, जहां अफ्रीकी भक्त कृष्ण की पूजा करते हैं।
भारत के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर
- जगन्नाथ मंदिर (पुरी, ओडिशा)
- प्रेम मंदिर (वृंदावन)
- इस्कॉन मंदिर (वृंदावन और बैंगलोर)
- द्वारकाधीश मंदिर (मथुरा)
- श्रीनाथ जी मंदिर (नाथद्वारा, राजस्थान)
- रंछोदजी महाराज मंदिर (गुजरात)
- पार्थसारथी स्वामी मंदिर (चेन्नई)
- बालकृष्ण मंदिर (हंपी, कर्नाटक)
- उडुपी श्रीकृष्ण मठ (कर्नाटक)